पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • झगड़ों को पंचायती तौर पर ही निपटाएं प्रतिनिधि : छोटूराम

झगड़ों को पंचायती तौर पर ही निपटाएं प्रतिनिधि : छोटूराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबैन के थाना प्रभारी छोटूराम ने शनिवार को थाने में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि वे गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए गांवों में होने वाले झगड़ों को गांव में ही पंचायती तौर पर निपटाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने पंचायतों को गांवों में ठीकरी पहरे लगाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा। ताकि गांवों में कोई भी असामाजिक तत्व चोरी के अलावा अन्य किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें। उन्होंने कहा कि जनता के जान-माल व इज्जत की सुरक्षा करना पुलिस की नैतिक जिम्मेवारी है। छोटूराम ने कहा है कि गांव के सरपंच व पंच को अपने मन में यह भावना नहीं रखनी चाहिए कि गांव के इस व्यक्ति ने मुझे वोट दी थी या नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि जो सरपंच व पंच अपने अंदर द्वेष की भावना नहीं आने देगा, उस गांव में किसी भी प्रकार का विवाद पैदा नहीं होगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी आह्वान किया कि वे लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उसका समाधान करें। ताकि पीडि़त को उचित न्याय मिलने के अलावा जनता में पुलिस के प्रति सहानुभूति की भावना पनप सके।

खबरें और भी हैं...