पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय देने गांव तक पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

न्याय देने गांव तक पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूला| शहीद मोहन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पैंघोर लखन पर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी घनश्याम शर्मा, तहसीलदार सोहन सिंह नरूका की देखरेख में न्याय आपके द्वार शिविर लगा।

इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। लोक अदालत के जरिए सैकड़ों लंबित राजस्व का निपटारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किए जाने से आम व्यक्ति को राहत मिली। न्याय आपके द्वार अभियान के अंतर्गत शिविर में 20 पुराने प्रकरणों निस्तारण किया गया। धारा 136 के तहत 82 प्रकरणों का शुद्धिकरण किया गया तथा आपसी सहमति से 23 बंटवारे किए गए और 156 नामांकरण किए गए। शिविर में 10 मरीजों की जांच कर 88 रोगियों को निशुल्क दवा वितरण की गई।

40 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए गए तथा शिविर में पंचायत समिति के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिविर में डॉ अखिलेश कटारा ने करीब 20 युवकों को नशा न करने का संकल्प दिलाया। शिविर में विकास अधिकारी राजेंद्र दंडोतिया, जिला परिषद सदस्य तेजेंद्र फौजदार, पंचायत समिति सदस्य शक्ति सिंह सूरता, डॉ अखिलेश कटारा, कनिष्ठ अभियंता समय सिंह सैनी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...