पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 हजार की आबादी के गांव हेलक का आरओ एक माह से बंद, बढ़ा पेयजल संकट

10 हजार की आबादी के गांव हेलक का आरओ एक माह से बंद, बढ़ा पेयजल संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव हेलक का आरओ प्लांट एक माह से खराब पड़ा है। इस कारण गांव में पीने के पानी का संकट है। महिलाएं पानी के लिए जगह-जगह भटक रही हैं पिछले कई वर्षों से बारिश नहीं होने के कारण जल स्तर नीचे चले जाने से कुएं सूख सूखने की कगार पर है। गांव की आबादी करीब 10 हजार है। गांव में दो कुएं हैं। कुआें पर पूरे दिन भीड़ बनी रहती है। नहाने और मवेशियों के पानी के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर अपने खेतों में समर पंप लगाकर पानी उपलब्ध करा रहे हैं । ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी ढोने में बीत रहा है। सरपंच हरविंदर सिंह गुर्जर ने बताया एक माह से आरओ प्लांट खराब पड़ा हुआ है तथा गांव में तीन फेस बिजली नहीं आने से भी आरओ बंद पड़े हुए हैं। पीएचडी विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद भी आरओ प्लांट सही नहीं हो पाए हैं।

बाबूला. हेलक में महिलाओं की कुएं पर पानी भरने की भीड़।

खबरें और भी हैं...