बाबूला। क्षेत्र के गांव कंचन पुरा में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा चलाई जा रही योजना के माध्यम से गांव की गरीब महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए गए। कोटा से आई आरसीआरपी टीम ने गांव कंचनपूरा में 7 स्वयं सहायता समूह बनाकर 87 महिलाओं को जोड़ा। सभा में ब्लॉक प्रबंधक सनी शर्मा एरिया कॉर्डिनेटर आदि ने महिलाओं को आजीविका योजना के बारे में जानकारी दी।