पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जराहरा गांव के लोगों को नहीं मिल रहा है शुद्ध पेयजल

जराहरा गांव के लोगों को नहीं मिल रहा है शुद्ध पेयजल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूला। क्षेत्र में जल स्तर नीचे जाने से दर्जन भर से अधिक हैंडपंप खराब हो चुके हैं। ऐसे में ग्रामीण अपनी प्यास बुझाने के लिए कृषि पंपों के सहारे लोगों को अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। सरकार हर घर को शुद्ध पानी पहुंचाने का दावा तो कर रही है लेकिन, गांव जराहरा में सरकार की ओर से शुद्ध पानी पीने के लिए अभी तक आरो प्लांट नहीं लगा है ना कोई अन्य साधन है। गांव में सरकारी हैंडपंप खराब हो चुके हैं। ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गांव के कुछ लोगों ने गांव से बाहर टैंकर वालों को पानी बेचने के लिए खेतों पर बोरिंग कर रखी है टैंकरों को पानी भरते समय कृषि इंजन को ठंडा करने के लिए इंजन में होकर निकलने वाले पानी को गांव की महिला पूरे दिन नली के सहारे पानी भरने को मजबूर हो रही है महिलाओं का कहना है नली में होकर कम पानी आने से घंटों तक महिला पानी भरने का इंतजार करती रहती हैं लेकिन, ग्रामीणों को सरकार की ओर से शुद्ध पानी पीने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

खबरें और भी हैं...