पोखर बनी कचरा पात्र, दुर्गंध से लोगों का जीना हुआ मुश्किल
ग्राम पंचायत बाबेन के गांव सेह की पोखर बनी कचरा पात्र बनी हुई है। ग्राम स्वच्छता अभियान की सरेआम झजिया उड़ा रहे हैं, ग्रामीणों ने बताया गांव सैह मे आबादी क्षेत्र के बीच गांव में पोखर बनी हुई वर्तमान सरपंच की मकान से मीटर की दूरी पर बनी हुई है लेकिन सरपंच भी इस बारे में कोई कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीण लीला जाटव ने बताया कि जाटव बस्ती बीच पोखर के पास बनी हुई है। गांव के महिला व ग्रामीण पोखर में रोजाना गंदगी डाल रहे हैं। गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, पानी में गंदगी सड़ने से दुर्गंध आती रहती है। इस गंदगी में कई प्रकार के कीड़े उत्पन्न हो रहे हैं जिसे मौसमी बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। स्वास्थ विभाग की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार की दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रशासन तथा ग्राम सरपंच से कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन, अभी तक प्रशासन व सरपंच ने कोई कदम नहीं उठाया है उधर ग्राम सरपंच विजय देवी का कहना है बजट आते ही पोखर की सफाई कर खुदाई करवाई जाएगी।
बाबूला.सैह की पोखर गंदगी से अटी हुई।