दंतेवाड़ा के 18 प्राइवेट स्कूलों में 240 बच्चे मुफ्त पढ़ेंगे
दंतेवाड़ा | निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार के तहत इस बार जिले की 18 प्राइवेट स्कूलों में 240 गरीब बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी डी समैया ने बताया 18 प्राइवेट स्कूलों में प्रारंभिक कक्षा में बच्चे प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए प्रवेश लेने की आॅनलाइन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। सबसे ज्यादा 40 सीटें प्रकाश विद्यालय किरंदुल में, इसके बाद निर्मल निकेतन स्कूल कारली में 25 सीटें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल, दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। सरस्वती शिशु मंदिर दंतेवाड़ा में 11, गायत्री विद्यापीठ में 20, अरुणोदय स्कूल में 5, सरस्वती शिशु मंदिर भांसी में 4, विद्या भारती स्कूल बचेली में 5, डीएवी स्कूल बचेली में 20, प्रकाश विद्यालय बचेली में 22, गायत्री विद्यापीठ गीदम में 7, शिक्षा मंदिर गीदम में 8, सरस्वती शिशु मंदिर गीदम में 16, सरस्वती शिशु मंदिर कारली में 5, सरस्वती शिशु मंदिर बारसूर व गायत्री विद्यापीठ बारसूर में 7-7 सीटें आरक्षित की गई है।