पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकायत के बाद एक साल से लगे कचरे के ढेर को नपा ने हटवाया

शिकायत के बाद एक साल से लगे कचरे के ढेर को नपा ने हटवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बचेली | लौह नगरी बचेली के वार्ड क्रमांक 1 के दशरथ पारा में सरकारी शराब दुकान के आसपास एक साल से कचरे का ढेर लगा हुआ था, जिसे वार्डवासियों की लगातार शिकायत पर नगर पालिका ने मंगलवार को हटवाया। वार्डवासियों का कहना है कि नगर पालिका स्वच्छता अभियान को लेकर सुस्त है। दशरथ पारा में शराब दुकान के कारण प्लास्टिक, पॉलीथिन, डिस्पोजल का ढेर हमेशा लगा रहता है, जो बारिश में बहकर खेतों तक पहुंचता है। इससे फसल को नुकसान होता है। वार्डवासियों ने सप्ताह में 2 दिन साफ-सफाई कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...