पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएमडीसी से आज बात नहीं हुई तो कल करेंगे चक्काजाम

एनएमडीसी से आज बात नहीं हुई तो कल करेंगे चक्काजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरंदुल. धरने के लिए चेक पोस्ट जाते आदिवासी समाज के लोग।

नकुलनार/किरंदुल | एनएमडीसी भर्ती प्रक्रिया से नाराज स्थानीय बेरोजगार व आदिवासी महासभा सोमवार से किरंदुल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आदिवासी महासभा और एनएमडीसी प्रबंधन के बीच बुधवार तक कोई बात नहीं हुई तो गुरुवार को चक्काजाम के साथ एनएमडीसी का काम रोकने की बात समाज व बेरोजगारों ने कही है। वहीं इस आंदोलन पर अब तक एनएमडीसी के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

एनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल व बचेली में एल-2 एवं एल-3 के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगारों को मौका नहीं देने का आरोप लगाते हुए आदिवासी महासभा इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रही है। मंगलवार को बेरोजगारों व आदिवासी समाज की हुई बैठक में बचेली, किरंदुल के दोनों ईडी सहित दंतेवाड़ा एसडीएम व समाज के लोग उपस्थित थे।

अब एक बार फिर से समाज के लोगों ने बचेली व किरंदुल एनएमडीसी के साथ कलेक्टर दंतेवाड़ा को भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए ज्ञापन सौंपा है। बैलाडीला परिक्षेत्र के आदिवासी महासभा के सचिव सुदरु, बीएल श्रीवास्तव, कामो कुंजाम ने कहा भर्ती में धांधली की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए।

एनएमडीसी भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगारों को मौका नहीं देने का आरोप

आरक्षण के आश्वासन पर हुआ अमल : एसडीएम

दंतेवाड़ा एसडीएम सुभाष राज ने कहा कि एनएमडीसी की भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। 32% आरक्षण पर सहमति के बाद ही पिछला आंदोलन खत्म हुआ था। इसी के तहत 10 लोगों को भर्ती में लिया गया है। बचे हुए 22 स्थानीय लोगों को लोकल स्तर में भर्ती की बात एनएमडीसी द्वारा कही जा रही है।

खबरें और भी हैं...