पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेगा योग ओपन चैंपियनशिप 23 को

मेगा योग ओपन चैंपियनशिप 23 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंतेवाड़ा/किरंदुल/बचेली | मेंडकाडोबरा के मैदान पर 23 मई को मेगा योग ओपन चैंपियनशिप को होगा। इसकी तैयारी के लिए पतंजलि योग समिति दंतेवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को गायत्री मंदिर परिसर में हुई। समिति के राज्य प्रभारी डॉ. मनोज पाणिग्राही ने बताया कार्यक्रम को 3 वर्ग में बांटा गया है। इसमें 10 से 16 वर्ष, 17 से 35 वर्ष और 35 से ऊपर के एकल व समूह योग में कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। युवा भारत जिलाध्यक्ष संजीव दास ने इस कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए आग्रह किया। बैठक में पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष पारस ठाकुर, महिला पतंजलि जिलाध्यक्ष उर्मिला साहू, कोषाध्यक्ष बीआर साहू, संजीव दास, बीएन उइके, सहादेव, लक्ष्मी, शेख मुर्शिद, तुलेश्वर निषाद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...