पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएमडीसी की भर्ती पर स्टे लेने की तैयारी

एनएमडीसी की भर्ती पर स्टे लेने की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकुलनार/किरंदुल| बैलाडीला में पिछले 5 दिनों से एनएमडीसी की भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ आदिवासी समाज द्वारा आंदोलन किया जा रहा है । इसी क्रम में आदिवासी समाज ने शनिवार को बाइक रैली निकाली और लोगों से उनके द्वारा चलाए गए आंदोलन को सफल करने में सहयोग मांगा। समाज के लोगों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने न्यायालय से स्टे लेने के लिए योजना बना ली गई है। सोमवार को हम न्यायालय में भर्ती रोकने के लिए आवेदन लगाएंगे।

इस आंदोलन को लेकर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों और एनएमडीसी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई जो देर शाम तक चलती रही। बैठक में क्या निष्कर्ष निकाला इसका पता नहीं चल पाया। वहीं दूसरी ओर आदिवासी महासभा के नेताओं ने बैठक में शामिल होने से पहले ने साफ तौर पर कहा था उनकी मांग जब तक पूरी नहीं की जाएगी वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे। आदिवासी महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कामों कुंजाम ने कहा कि 22 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बचेली आने वाले हैं कार्यक्रम का भी बहिष्कार समाज के द्वारा किया जाएगा। गांव -गांव से आने वाली लोगों को हम सीएम की सभा की जगह अपने आंदोलन स्थल में ले जाएंगे।

नकुलनार। समाज के लोगों ने बाइक रैली निकाल विरोध जताया।

खबरें और भी हैं...