बचेली| 22 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के तहत यहां पहुंचेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के शिक्षा व अनुसूचित जनजाति आदिम कल्याण मंत्री केदार कश्यप ने बचेली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
मंत्री ने दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार को कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए डोम को लेकर कुछ आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा जिन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलना है उन्हें लाने ले जाने, भोजन-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी उन्होंने पूछा। इसके बाद प्रशासनिक भवन में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर मंत्री ने चाक चौबंद व्यवस्था और भूमिपूजन, लोकार्पण की सभी तैयारियों को समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।