बस्तर अंचल में आज सीएम की तीन आम सभाएं
जगदलपुर| 12 मई को बस्तर के दंतेवाड़ा से विकास यात्रा की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह 22 मई को एक बार फिर यहां रोड शो और सभाएं करेंगे। दिन में 11.30 बजे वे बीजापुर जिले के भोपालपटनम में पहुंच कर सभा को संबोधित करेंगे। वहां से 2.30बजे निकल कर बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक के जैबेल में एक सभा करेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से दंतेवाड़ा के बचेली में रोड शो के बाद सभा करेंगे। रात्रि विश्राम वे बचेली में ही करेंगे।