दंतेवाड़ा|मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दंतेवाड़ा में 12 मई को विकास यात्रा की शुरुआत करने के दस दिनों के भीतर ही जिले का दूसरा फेरा लगाएंगे। लौह नगरी बचेली में 22 मई को मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और विकास यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे। यही नहीं, बचेली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यहीं से ही आगे की यात्रा पर रवाना होंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कार्यक्रम के अगले दिन यानी 23 फरवरी की सुबह मुख्यमंत्री बचेली में प्रेस कांफ्रेंस भी लेंगे।
दरअसल लौह नगरी बचेली में 16500 व किरंदुल में 17436 हैं। इसके चलते दोनों ही लौह नगरी हमेशा ही दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए निर्णायक भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस वजह से सभी दल यहां पर अपना फोकस करते आ रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में जनसंपर्क तो नहीं किया, लेकिन बचेली व किरंदुल में चुनावी आमसभा ली थी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी सालभर पहले किरंदुल का दौरा कर चुके हैं। इस सीट पर भाजपा एक बार ही कामयाब रही है। अब भाजपा फिर इस सीट को अपने कब्जे में लेने की पूरी कोशिश में है।
बचेली व किरंदुल में सीपीआई भी सक्रिय
ट्रेड यूनियनों की सक्रियता के चलते बचेली व किरंदुल इलाके में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) का भी खासा प्रभाव रहा है। दोनों ही जगह सीपीआई के अनुशांगिक ट्रेड यूनियन सक्रिय हैं, जो समय-समय पर अपना शक्ति प्रदर्शन करती रहती है।