पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिहा होकर आदिवासी समाज फिर बैठा धरने पर, चक्काजाम की चेतावनी भी

रिहा होकर आदिवासी समाज फिर बैठा धरने पर, चक्काजाम की चेतावनी भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएमडीसी भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की भर्ती की मांग को लेकर गुरुवार को 60 लोगों की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी महासभा के लोग शुक्रवार को फिर से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गिरफ्तार सभी लोगों को गुरुवार की देर शाम छोड़ दिया गया था।

आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि अब हम दो दिनों तक शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी एनएमडीसी हमारी मांगों के संबंध में हमसे बात नहीं करेगा तो फिर से चक्काजाम किया जाएगा। आदिवासी समाज के कामो कुंजाम ने कहा कि एसडीएम द्वारा दो दिनों में एनएमडीसी के अधिकारियों से चर्चा करवाने का आश्वासन दिया गया है। इसी शर्त पर हमने दो दिनों के लिए चक्काजाम टाल दिया है । किरंदुल में हो रहे धरना प्रदर्शन में इस समय 80 ग्रामीण बैठे हुए हैं। एसडीएम सुभासराज ने कहा कि किरंदुल और बचेली के ईडी आने के बाद समाज के लोगों से चर्चा की जाएगी । इसके लिए समाज के लोग तैयार हो गए हैं ।

एनएमडीसी में स्थानीय लोगों की भर्ती की मांग

नकुलनार। किरंदुल में धरने पर बैठे आदिवासी समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...