पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर किया गया विशेष पाठ लंगर में सैकड़ों लोगों ने छका प्रसाद

बैसाखी पर किया गया विशेष पाठ लंगर में सैकड़ों लोगों ने छका प्रसाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बचेली। नगर में बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में सुबह से ही विशेष पाठ किया गया। इस मौके पर गुरु महाराज की वाणी को सुनकर संगत निहाल हुई। गुरुद्वारे में कीर्तन के बाद जहां एक ओर अखंड पाठ का भोग हुआ तो वहीं दूसरी ओर संगत में वाहेगुरु की अरदास की गई। इसके बाद लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि बैसाखी एक कृषि पर्व है। पंजाब में जब रबी की फसल पककर तैयार होती है तब बैसाखी मनाई जाती है। बैसाखी के दिन ही सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्‍थापना की थी।

खबरें और भी हैं...