पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत चलो अभियान में युवा मोर्चा ने लोगों को बताईं शासन की योजनाएं

पंचायत चलो अभियान में युवा मोर्चा ने लोगों को बताईं शासन की योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ामलहरा। भाजपा युवा मोर्चा के चलो पंचायत महाअभियान के तहत पंचायत प्रवास कार्यक्रम में बड़ामलहरा विकासखंड की 90 फीसदी पंचायतों में लोगों को शासन की योजनाएं बताई गईं। कार्यक्रम के दौरान दीवार लेखन और युवा मोर्चा द्वारा झंडे लगाए गए। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को पीले चावल दिए गए थे।

कार्यक्रम में आए लोगों को शॉल एवं तौलिया देकर सम्मानित किया गया।चलो पंचायत महाअभियान मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने एक दर्जन से अधिक पंचायतों में जाकर कार्यक्रम कराए। इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी विवेक उप्पल विशेष रूप से मौजूद रहे। देवपुर और सतपारा में मंडल प्रभारी देवकीनंदन गंधर्व रहे।

खबरें और भी हैं...