पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ामलहरा में आम के पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत

बड़ामलहरा में आम के पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे एक व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड क्रमांक 5 सोनी मुहल्ला मे रहने वाले कमल सोनी पिता बेनी प्रसाद सोनी 45 बर्ष बीते रोज दोपहर 12 बजे ढूड़ेबार के पास आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। तभी उनके पैर मे किसी जंगली चींटी ने काट लिया। इसे हटाने के उद्देश्य के उन्होंने अपना पैर हिलाया। इसी से असंतुलित होकर वह 20 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। ऊंचाई से गिरने पर उन्हें अंदरूनी चोटें आ गई।

परिजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही अनगौर के पास उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...