जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज
बड़ामलहरा | बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बमनोरा में पुरानी रंजिस के चलते छेवलाखेरा गांव के रमेश पिता देशराज चढ़ार ने रामदीन उर्फ हल्के और रामस्वरूप यादव के साथ गाली गिलौच कर जान से मारने की धमकी दी। रामस्वरूप और हलके की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए कर्रवाई की है।