वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत
बदरवास|बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेला एबी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक युवक में टक्कर मार दी है। जिससे युवक की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक शैतान सिंह पुत्र भगवान सिंह यादव 45 वर्ष निवासी सुमेला अपने खेत पर खाना देने के लिए जा रहा था। तभी एबी रोड पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन ने शव को उठाया। पुलिस ने मृतक के भाई धनपाल सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।