पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नपं व स्टेशन प्रबंधक ने सुध नहीं ली तो समाजसेवी ने लगा दी प्याऊ

नपं व स्टेशन प्रबंधक ने सुध नहीं ली तो समाजसेवी ने लगा दी प्याऊ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसेवी स्वयं के खर्चे से प्याऊ लगाकर स्टेशन पर दो माह से बुझा रहा है राहगीरों की प्यास

भास्कर संवाददाता | बदरवास

बदरवास रेल्वे स्टेशन पर नपं व स्टेशन प्रबंधक ने जब नहीं ली प्यासे लोगों की सुध, तो गर्मी में प्यासे कंठों को तर करने के लिए समाजसेवी रमेश चौरासिया ने स्वयं के खर्चे से प्याऊ लगाकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। जिससे अब स्टेशन पर राहगीरों को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर- उधर नहीं भटकना पड़ेगा। समाजसेवी श्री चौरासिया की माने तो उन्होंने प्यासे लोगों को स्वयं के 10 हजार रुपए खर्चे कर प्याऊ लगाकर स्टेशन पर दो माह से राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। चौरासिया का कहना है कि यात्रियों को पानी के लिए भटकते देख आया था मन में ख्याल और लगा दी लोगों के लिए नि:शुल्क प्याऊ।

नपं और स्टेशन प्रबंधक ने नहीं किए कोई इंतजाम

समाजसेवी रमेश चौरसिया ने बताया है कि स्टेशन पर नगर पंचायत व स्टेशन प्रबंधक ने कोई पानी के इंतजाम नहीं किए थे और यात्री पानी के लिए भटक रहे थे। इन प्यासे कंठों को देख मैंने मन में ठान लिया की लोगों को प्यासा नहीं रहने दूंगा इसी के चलते मैंने अपने स्वयं के खर्चे प्रदान कर स्टेशन पर पानी की व्यवस्था पर्याप्त कर दी है।

खबरें और भी हैं...