पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बच्चे खेलों से जुड़ें इसलिए चला रहे नि:शुल्क अकादमी

बच्चे खेलों से जुड़ें इसलिए चला रहे नि:शुल्क अकादमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदरवास नगर में बच्चों को विभिन्न खेल विधाओं में पारंगत करने के लिए एक युवा खिलाड़ी द्वारा नि:शुल्क नगर में सर खेल अकादमी संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। बल्कि नगर की खेल प्रतिभाओं में निखार ला रहे हैं। जिसके लिए नगर के ही युवा खिलाड़ी संजय ग्वाल व उनके सहायक संजय खरे द्वारा 25 से अधिक खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें क्रिकेट, कबड्डी सहित फुटबॉल आदि खेलों में पारंगत किया जा रहा है। अकादमी संचालक और प्रशिक्षक ने बताया है कि क्षेत्र में हजारों खेल प्रतिभाएं हैं पर सुविधाओं के अभाव में आज आगे नहीं बड़ पा रहीं है। जिसे देखते हुए मैंने यह अकादमी खोलकर युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का बीड़ा उठाया है।

बच्चों को मैदान से जोड़े रखने का प्रयास, नगर में खेल मैदान न होने के बावजूद प्रतिभा निखारने का कर रहे काम

खेल विभाग ने भी नहीं किए कोई इंतजाम

बदरवास के खिलाड़ियों की माने तो उनके लिए नगर में खेल खेलने के लिए कोई ग्राउंड तक नहीं है। इतना ही नहीं शासन द्वारा भी यहां पर खेल मैदान की व्यवस्था के अलावा अन्य कोई प्रोत्साहन नहीं किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों ने प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर खेल विभाग होने और जिले में लगातार भ्रमण करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं देने की बता कही है। नगर में खेल मैदान नहीं होने से खिलाड़ी अन्य कार्यों में अपना मन लगा रहे हैं। जिससे प्रतिभाओं के साथ बुरा हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री भी घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी नपं सहित खेल विभाग मौन बना हुआ है।

खेल अकादमी संचालक ने परेशानी की जाहिर

नगर के बच्चों को नि:शुल्क खेल सीख रहे सर अकादमी संचालक ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा है कि नगर में कोई खेल ग्राउंड नहीं है। ऐसे में मेरे द्वारा बच्चों को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में नि:शुल्क खेल सिखाया जाता है। जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य उसमें व्यवधान पैदा करते हैं व मना करते हैं। जिससे हमें इस नेकी कार्य में परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...