पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जहां से नहीं है रास्ता वहां से एनएचएआई ने लगा दिए गांव के पहुंच मार्ग के बोर्ड

जहां से नहीं है रास्ता वहां से एनएचएआई ने लगा दिए गांव के पहुंच मार्ग के बोर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदरवास नगर के बायपास से होकर गुजरने वाले बायपास मार्ग पर गांवों के पहुंच मार्गों के लिए लगाए गए संकेतक राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। स्थिति यह है कि बायपास मार्ग पर एनएचएआई ने जो साइन बोर्ड लगाए हैं उन पर जिन गांवों के नाम अंकित है, उन गांवों के जाने का वह पहुंच मार्ग ही नहीं है। इसका खामियाजा और ग्रामीणों और राहगीरों को उठाना पड़ रहा है जो कि गलत साइन बोर्ड पढ़कर दूसरे गांव में पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं राहगीरों के साथ स्थानीय लोग भी गांव के गलत साइन बोर्डों के चक्कर में पड़कर ना सिर्फ दिशा भ्रमित होकर परेशान हो रहे हैं वरन कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर राहगीरों को वापस लौटना पड़ रहा है। ऐसे में अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का यह कारनामा लोगों की समस्याओं मैं और अधिक इजाफा करने वाला साबित हो रहा है। वहीं एनएचआई के अधिकारियों को कहना है कि बोर्ड लगाने का कार्य रेलवे की एक सरकारी कंपनी पर है। यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

करे कोई भरे कोई : बदरवास बायपास मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गांवों के गलत साइन बोर्ड लगा कर लोगों को भ्रमित करने का जो काम किया है। इससे यही साबित होता है कि करे कोई और भरे कोई। यहां एनएचएआई की बड़ी चूक उजागर हुई है जिसमें गांव का साइन बोर्ड देखकर राहगीर व स्थानीय लोग दूसरे गांव में पहुंच रहे हैं और फिर कई किलोमीटर का चक्कर काट कर वापस लौट रहे है।

एनएचएआई की बड़ी चूक का खामियाजा भुगत रहे गांव जाने वाले लोग

जिन गांवों के पहुंच मार्ग है, उनके लगने थे बोर्ड

राष्ट्रीय राज मार्ग प्रबंधन द्वारा ग्राम खिरिया और हस्तिनापुर जाने का रास्ता बदरवास से नहीं जाता है, बल्कि बदरवास नगर के अंदर से जाता है, जिसके लिए राजमार्ग प्रबंधन को इन बोर्ड घुरवार रोड पर लगाने थे, पर विभाग की बोर्ड लगाने वाली कंपनी ने इन बोर्डों के बिना जानकारी के बांसखेड़ा रोड पर लगा कर राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जिस यात्री खासे परेशान बने हुए हैं।

बिना जानकारी के बांसखेड़ा रोड पर लगा दिया बोर्ड

नगर से गुजरने वाले बायपास पर गांवों के पहुंच मार्ग के साइन बोर्ड इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए है। जिससे राहगीरों समेत स्थानीय निवासी भी दिशा भ्रमित होकर परेशान हो रहे है, यूं तो बायपास से बदरवास नगर में आने के गांवों के तीन रोड है, जिन पर नगर की ओर इशारा करते हुए साइन बोर्ड लगना थे और जिन गांवों के पहुंच मार्ग है। उनके साइन बोर्ड लगना थे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन बांसखेड़ा से बदरवास की ओर आने वाले मार्ग पर ग्राम खिरिया और हस्तिनापुर के साइन बोर्ड लगा दिए। जिससे आम राहगीर आए दिन परेशान हो रहे है।

तीन किमी का अतिरिक्त चक्कर

मैं गुना से अपने रिश्तेदार के यहां खिरिया आ रहा था मैंने बाईपास से चढ़ कर खिरिया का बोर्ड दिखा तो मैं उस रोड पर चला गया, जिस कारण मुझे 3 किमी अतिरिक्त चलना पड़ा। यदि यही बोर्ड घुरवार रोड पर लगे होते तो हमें इतना नहीं चलना पड़ता। सिरनाम कुशवाह,निवासी गुना

आप व्हाटसएप कर दो

सिरिया और हस्तिनापुर गांव पर आदि संकेतक बोर्ड गलत लगा दिए हैं तो आप मुझे व्हाटसएप कर दो,क्यों कि बोर्ड लगाने का कार्य रेल्वे की एक सरकारी कंपनी कर रही है, हो सकता है उन्हें जानकारी नहीं हो, मैं दिखवाए लेता हूं। बीपी गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचआई गुना

खबरें और भी हैं...