बदरवास|बीती रात बदरवास तहसील के ग्राम मुवारिकपुर हरीपुर के ट्रांसफार्मर से 20 लीटर तेल चोरी कर ले गए हैं। दूसरे ट्रांसफार्मर को जब गांव वालों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो कुछ लोग मौके पर गए जब तक चोर भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दी है। वहीं बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि गांव में खंभे खड़े करने व ट्रांसफार्मर रखने का कार्य विगत माह से एक ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। जिसने ट्रांसफार्मर रखने के बाद भी हमें सूचना नहीं दी। जिससे चलते चोरों ने इस घटना का अंजाम दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कई पूरा करने के बाद भी बिजली कंपनी द्वारा लाइट चालू नहीं की गई थी, इसलिए यह चोरी हुई है।