पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बदरवास कॉलेज इस सत्र से होगा शुरू, नाम होगा अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय

बदरवास कॉलेज इस सत्र से होगा शुरू, नाम होगा अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदरवास नगर में इस सत्र से महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो जाएगी। जिसके लिए शासन के अपर संचालक वित्त उच्च शिक्षा मप्र ने आदेश जारी कर योजना क्रमांक 7134 के माध्यम से नवीन महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने के लिए अनुदान योजना के तहत सत्र 2018-19 में कॉलेज संचालन के लिए सामग्री, व्ययों के लिए बजट 5 लाख 60 हजार रुपए जारी कर कॉलेज प्रारंभ करने के संबंधित नोडल कॉलेज को आदेश दे दिए हैं। वहीं महाविद्यालय का भवन का निर्माण नहीं होने से जिला कलेक्टर ने अंबेडकर भवन को कॉलेज के लिए अधिकृत कर दिया है। जिसमें कॉलेज का संचालन किया जाएगा। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कॉलेज का नाम अटल िबहारी वाजपेयी महाविद्यालय रखा गया है। जिसके लिए आदेश आयुक्त सहित कलेक्टर को दे दिए हैं।

5 लाख 60 हजार का बजट जारी

नगर में कॉलेज संचालन करने के लिए मप्र शासन वित्त विभाग द्वारा फर्नीचर, स्टेशनरी, अन्य आकस्मिक व्यय, सामग्री पूर्ति-अन्य, सहायक अनुदान के लिए 5 लाख 60 हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। जल्द ही इस का व्यय कर कॉलेज संचालन के लिए क्रियान्वयन किया जाएगा। वहीं कॉलेज भवन तैयार होने तक कक्षाएं अंबेडकर भवन में संचालित की जाएगी। जिसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है।

फर्नीचर, स्टेशनरी सहित अन्य सामग्री की पूर्ति के लिए 5 लाख 60 हजार की राशि प्रदान की

बदरवास का अांबेडकर भवन जहां संचालित होगी महाविद्यालय।

अटल विहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा कॉलेज

बदरवास कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री से अटल विहारी वाजपेयी के नाम रखने की मांग की थी। जिस पर उच्च शिक्षा मप्र शासन सतपुड़ा भवन भोपाल द्वारा कलेक्टर को आदेश जारी कर कहा गया है कि शासकीय महाविद्यालय बदरवास का नामकरण अटल विहारी बाजपेयी शासकीय महाविद्यालय बदरवास किया जाए। यह आदेश अपर संचालक वित्त उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिया गया है।

अंबेडकर भवन में लगेंगी कक्षाएं

सत्र 2018-19 से शुरू हो रहे बदरवास महाविद्यालय के भवन का निर्माण नहीं होने से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर को भवन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर तरुण राठी ने अंबेडकर भवन को कॉलेज भवन तैयार होने तक कॉलेज की कक्षाएं संचालित करने के लिए अधिग्रहण किया गया है। जल्द ही इस भवन में फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं कर कक्षाओं को संचालन किया जाएगा।

छात्रों को होगी सुविधा

नगर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रति वर्ष हायर सेकंडरी पास करने के बाद कॉलेज के अभाव में कोलारस व शिवपुरी सहित अन्य नगरों में जाना पड़ता था या फिर आगे की पढ़ाई से वंचित रहना पड़ता था। जिससे सैकड़ों बच्चों का भविष्य खराब हो जाने की कगार पर पहुंच जाता था। लेकिन अब कॉलेज की कक्षाएं शुरू होने से बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा होगी।

कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा है

मेरे द्वारा शासन को भेजे गए पत्र की सहमति प्रदान करते हुए जिला कलेक्टर के पास प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी। जिसमें बदरवास कॉलेज का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से होगा। सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा

इस सत्र से कॉलेज प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसका संचालन अंबेडकर मंगल भवन में किया जाएगा। जिसकी सहमति का पत्र हमने कलेक्टर को दे दिया है, साथ ही आयुक्त उच्च शिक्षा के एक पत्र के परिपालन में महाविद्यालय के नामकरण करने के लिए कलेक्टर को अवगत करा दिया है, जिला योजना समिति की बैठक में इसे मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज अटल विहारी बाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। डॉ. एमके मिश्रा, प्राचार्य पीजी कॉलेज शिवपुरी

खबरें और भी हैं...