पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जनसंख्या असंतुलन के कारण आज देश की अखंडता खतरे में है: चव्हाण

जनसंख्या असंतुलन के कारण आज देश की अखंडता खतरे में है: चव्हाण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हम दो, हमारे दो तो सबके दो.. के नारे के साथ 18 फरवरी को जम्मू से शुरू हुई 70 दिवसीय भारत बचाओं महारथयात्रा 23 राज्यों में 15 हजार किलोमीटर का भ्रमण कर रविवार को बड़ावदा से गुजरी। जहां यात्रा का विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया।

बस स्टैंड पर राष्ट्र निर्माण संगठन अध्यक्ष सुरेश चव्हाण, यात्रा संयोजक मेजर जनरल एसपी सिन्हा ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण आज देश एक बार फिर विभाजन की ओर बढ़ रहा है। देश की अखंडता खतरे में है। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में हस्ताक्षर फॉर्म देने की अपील की। उन्होंने बताया अब तक लाखों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन लिए जा चुके है। 22 अप्रैल को दिल्ली में यात्रा का समापन होगा, जहां 10 करोड़ लेागों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। यात्रा में शामिल डॉ.प्रदीप बाफना, देवेंद्र सांड, चेतन राठौड़, शिरीष सकलेचा, चेतन जायसवाल, नीरज राठौड़, रजत सांड, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मेहता, मनोहर पाटीदार ने स्वागत किया।

रथयात्रा में शामिल अधिकारियों का स्वागत करते लोग।

भापिव मोर्चा ने यात्रा का किया स्वागत

जावरा |
मंदसौर हाईवे पर बंदी छोड़ बाबा की दरगाह समीप भारत बचाओं यात्रा का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर, नगर मंडल अध्यक्ष हिम्मत परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। मौके पर सत्यनारायण पांचाल, मुकेश भाटी, सुनील सांखला, प्रेम बनोपा, बाबुलाल पाटीदार, लोकेश शर्मा, जीतेंद्र बैरागी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...