पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन माह पूर्व लापता किशोरी को ढूंढ़कर बालिका सुधार गृह भेजा

तीन माह पूर्व लापता किशोरी को ढूंढ़कर बालिका सुधार गृह भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदेसर | क्षेत्र के पोटला गांव से मार्च के प्रथम सप्ताह में एक किशोरी के लापता होने के बाद पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर लिया। अब किशोरी को बालिका सुधार गृह भेजने का आदेश दिया।

बालिका के गुम होने की बात को लेकर परिजनों ने भदेसर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के अलावा प्रारंभिक जांच एवं परिजनों से पूछताछ में किशोरी के दस्तावेज देखने पर किशोरी के नाबालिग होना सामने आया। पुलिस ने इस पुलिस द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उच्च न्यायालय जोधपुर में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर राज्य सरकार को युवती को ढूंढ कर न्यायालय हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने की गुहार की। उच्च न्यायालय जोधपुर ने एसपी को उक्त किशोरी को ढूंढने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर भदेसर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने नए सिरे से खोजबीन शुरू की। अनुसंधान में किशोरी को खेरवाड़ा के नजदीक गांव से दस्तयाब किया गया। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक 15 मई को सुबह आठ बजे उच्च न्यायालय में किशोरी को पेश किया गया। जहां पर युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा नहीं जाहिर की। इस पर उच्च न्यायालय ने किशोरी को बालिका सुधार गृह जोधपुर में भेजने के निर्देश दिए। पुलिस जांच के अनुसार किशोरी की उम्र 17 वर्ष के आसपास है।

खबरें और भी हैं...