चित्ताैड़गढ़ | माणिक्यलाल वर्मा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए समाज सेवा शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें समाज सेवा के विभिन्न आयामों के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर ट्री गार्ड लगाए गए। शिविर प्रभारी प्रेमसिंह सिसोदिया ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर की साफ सफाई की व पौधे लगाए। एडीईओ मिठुलाल रेबारी ने शिविर का अवलोकन किया। सहायक प्रभारी हेमेंद्र आमेटा, मोहनलाल कीर, भंवरलाल शर्मा, गोवर्धनलाल कलाल, उमेशचंद्र मेहता आदि मौजूद थे।