पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवार में सेंध लगा कर घुसे चोर किराणा सामान व नकदी ले गए

दीवार में सेंध लगा कर घुसे चोर किराणा सामान व नकदी ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदेसर | कस्बे के भदेसर भैंरूजी मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान की दीवार में सुराख कर चोर किराणा सामग्री व नकदी चुरा कर ले गए। चोरी का पता रविवार सुबह दुकान मालिक के दुकान पर पहुंचने पर चला।

भदेसर-निंबाहेड़ा मुख्य सड़क मार्ग के पास भैरु जी बस स्टेशन स्थित सुनील कुमार शर्मा की दुकान पर अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे स्थित दीवार को तोड़कर दीवाल के अंदर प्रवेश किया व दुकान के अंदर रखी किराणा सामग्री को बिखेर पूरी दुकान की तलाशी ली। चोर यहां से सूखे मेवे, तिल्ली व किराणा सामग्री सहित करीब 15 सौ रुपए की नकदी चुरा कर ले गए। चोरी कब हुई इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता क्यों कि दुकान दो दिनों से बंद थी। रविवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इस पर व्यापारी ने आसपास के व्यापारियों को चोरी की सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हालांकि इस संबंध में अभी तक चोरी का कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।

खबरें और भी हैं...