पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा का विरोध नक्सलियों ने फेंके पर्चे

विकास यात्रा का विरोध नक्सलियों ने फेंके पर्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़गांव। विकास यात्रा के विरोध में पिपली गांव के पास नक्सलियों ने बांधा बैनर।

बड़गांव| नक्सलियों ने सरकार की विकास यात्रा का विरोध करते हुए रविवार की रात बड़गांव-प्रतापपुर मार्ग पर पिपली गांव के तिराहे पर बड़ी संख्या में पर्चे फेंके और नक्सलियों ने बीच सड़क पर बैनर बांधकर लंबे समय के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पर्चे में विकास यात्रा को विकास यात्रा नहीं बल्कि जनभावनाओं की विनाश यात्रा बताया है। रमन सिंग को दमन सिंग के नाम से संबोधित करते हुए इस यात्रा को पूंजीपतियों की विकास यात्रा कहा है। ब्राह्मणीय हिंदुत्व वादी फासिस्ट मोदी-दमन सिंग की साम्राज्यवादी नीतियों का विरोध करने के साथ साथ गांव-गांव से भाजपा नेताओं को मार भगाने की बात लिखी कही गई है। माओवादियों ने यात्रा का विरोध और जनताना सरकार को मजबूत करने का आह्वान किया है। बड़गांव थाना अंतर्गत पुलिस ने पर्चा जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...