कोईलवर| उत्पाद विभाग कोईलवर व बड़हरा थाना के संयुक्त अभियान में सेमरा सोन नद के तटवर्तीय इलाके में छापेमारी कर छः किलो जावा महुआ व तीस लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस को आता देख तीन अन्य लोग सोन नद के रास्ते भागने में कामयाब हो गए। बताते चले की पुलिस को सुचना मिली थी की सोन नद के तटवर्तीय इलाको में महुआ शराब बनाया जा रहा है। जिसके बाद उत्पाद विभाग के इस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, सअनी. तारकेश्वर पांडे व अजय कुमार प्रसाद कोईलवर व बड़हरा थाना के सहयोग से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सेमरा निवासी भोला राय को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीँ लगभग दो सौ लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट किया गया। साथ ही पुलिस ने दर्जनों भट्ठियां भी नष्ट की।