पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक चोर आधा दर्जन वारदात में था शामिल, अब 3 दिन के रिमांड पर

बाइक चोर आधा दर्जन वारदात में था शामिल, अब 3 दिन के रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी थानाधिकारी बाबूलाल मीना द्वारा 8 मई को चोरी हुई बाइक की छानबीन के दौरान अभियुक्त दीनदयाल उर्फ दीनू पुत्र किशन सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद ये पता चला कि दीनू का हाथ आठ मई को चोरी गई बाइक में भी था।

इसी मामले के अग्रिम कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी ने मुल्जिम दीनू को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट द्वारा अभियुक्त को धारा 473 व 420 के तहत दोषी पाया और पुलिस की मांग पर उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं जनवरी में गांव सिकर्रा से चोरी हुई बोलेरो के मामले में भी पुलिस द्वारा भगवानदास पुत्र बाबूलाल मीना निवासी सुनीपुर, छोटा उर्फ रामरज मीना निवासी कंचनपुरा, बच्चा उर्फ ओमप्रकाश मीना निवासी भिरामद को भी पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि बोलेरो चोरी में जिन अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया वे सभी पहले से भी अन्य मामलों में जेल में बंद थे। जहां से उक्त मामले की सुनवाई के लिए पुलिस इन्हें बाड़ी कोर्ट लेकर आई। जहां उक्त अभियुक्तों को अन्य चोरियों के मामले में पूछताछ के लिए रिमांड मांग जिस कोर्ट ने तीन का रिमांड दिया।

खबरें और भी हैं...