पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने कार्रवाई कर 156 टन चंबल रेता किया जब्त

पुलिस ने कार्रवाई कर 156 टन चंबल रेता किया जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने के गुज्जा के निकट पड़ा मिला स्टॉक

बाड़ी| क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 156 टन चंबल रेता जब्त किया है। यह कार्रवाई सोने के गुज्जा से आगे सरमथुरा की ओर करीब 3 किमी आगे दाएं हाथ की ओर आधे किलोमीटर के अंदर जंगलों में की। पुलिस ने बताया कि स्टाॅक बनवारी गुर्जर निवासी हरफूल का पुरा तथा महावीर गुर्जर निवासी गुर्जर का नगला रूपवास हाल निवासी धौलपुर का है। पुलिस द्वारा लगभग 26 ट्रॉली रेता बरामद कर जब अभियुक्त की पकड़ करने के लिए पहुंची तो दोनों मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि चंबल रेता में मगरमच्छ की विशेष प्रजाती घड़ियाल अपने अंडे देते हैं। गठित टीम में नेतृत्व कर्ता बाडी़ थानाधिकारी मुरारी लाल मीना के साथ एएसआई माता प्रसाद, हैड कांस्टेबल भागचंद, मदन सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...