पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता अग्रदूतों ने अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

स्वच्छता अग्रदूतों ने अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी। क्षेत्र में खुले में शौच व स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का दायित्व निभाने के लिए स्वच्छता अग्रदूतों को तैनात किया गया था जिनके द्वारा करीब 47 दिनों तक कस्बे में स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाई गई, लेकिन फिर भी पालिका द्वारा उनका मानदेय आज तक जारी नहीं किया गया। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत लगाए गए स्वच्छता दूत जिन्होंने इस वर्ष 5 जनवरी से 20 फरवरी तक नगर पालिका क्षेत्र में काम कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया था।

खुले में शौच नहीं जाने के लिए अलसुबह अलग-अलग वार्डों में जाकर शौच जाते लोगों को रोकने के साथ स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया था, उन स्वच्छता दूत उर्फ डीआरजी का 47 दिन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते डीआरजी और उनके परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, सभी डीआरजी सदस्यों ने नगर पालिका प्रशासन से मानदेय के भुगतान की मांग की है।स्वच्छता दूत जिन्होंने नगर पालिका मंडल में स्वच्छता अभियान में कार्य कर नगर पालिका को स्वच्छता क्षेत्र में उच्च रैंकिंग दिलाने में सहयोग किया उनमें जवाहर सिंह, मान सिंह, रवि कांत, सतीश, सचिन, अमित कुमार, प्रशांत, शेरसिंह, सोनाली, पंकज, अंकि, तत्पेश, हरेंद्र ,पूनम, रासो, अरविंद, वीरेंद्र, शिवानी, नीरज, दिव्या, शालिनी, शुभम, चेतराम, लवकुश, हेमलता, शहीद, मनु, मोनिका ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका से मानदेय भुगतान की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है।

खबरें और भी हैं...