बसेड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के जिला संरक्षक एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता शीतल प्रसाद शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बसेड़ी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनकी शव यात्रा में कस्बे के गणमान्य नागरिकों के साथ साथ शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश उपसभाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, जिलाध्यक्ष महेश चंद त्यागी, जिला मंत्री राजवीर सिंह परमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमाकांत शर्मा, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास मीणा, सत्यवीर सिंह परमार, अब्दुल अजीज सहित शिक्षक संघ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपसभाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शीतल प्रसाद शर्मा ऐसे शिक्षक नेता थे, जो हमेशा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर अच्छी तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनके निधन से राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम को अपूरणीय क्षति हुई है। संगठन ने के सभी कार्यकर्ता परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।