रूपवास। गांव घाटा के आंगनबाड़ी केंद्र पर एलएस विवेकी व एसएमसी अध्यक्ष होतीलाल ने 3 से 5 साल तक की आयु के 17 बच्चों को तिलक लगाकर आंगनबाड़ी पाठशाला मेंें प्रवेश दिलाया। ग्रामीण खजान सिंह कुशवाह ने बताया कि आंगनबाड़ी पाठशाला में कार्यकर्ता फूलवती ने घर-घर घूमकर 3 से लेकर 5 साल तक की आयु के 17 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर ला कर शिक्षण सामग्री व पुस्तक देकर प्रवेश दिलाया। वही सभी बच्चों की माताओं को आंगनबाड़ी में बच्चों को नियमित भेजने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर सुनेरा, नरेश कुमार, राजेश कुमारी, दिनेशचंद, मवासीराम आदि मौजूद थे।