पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करने की मांग अब शिक्षा मंत्री तक पहुंची

शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करने की मांग अब शिक्षा मंत्री तक पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. शिक्षा मंत्री देवनानी से चर्चा करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।

भास्कर संवाददाता|धौलपुर

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर के नेतृत्व में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधमंडल ने शिक्षा मंत्री के अलावा प्रमुख शासन सचिव शिक्षा, शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायती राज, निदेशक रमसा एवं आयुक्त सर्व शिक्षा अभियान से भी अलग-अलग मुलाकात कर समस्याओं, प्रशिक्षण शिविरों, जिला परिषद भर्ती 2015 में संशोधित परिणाम से बाहर वालों के स्थाईकरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर कार्रवाई की मांग की। शिक्षा मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार तापमान बढ़ोतरी को देखते हुए 21 मई से प्रस्तावित आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय किया जाए। प्रतिनिधमंडल में प्रांतीय सभा अध्यक्ष बालाराम चौधरी, परिवाद समिति अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान, महामंत्री शंभू सिंह मेड़तिया, प्रदेश संयुक्त महामंत्री भंवराराम जाखड़, सत्येंद्र यादव, अलवर जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार यादव, पाली जिलाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत, जगपाल गुर्जर, जगमाल मौजूद थे।

शिक्षक आज कलेक्टर व एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

शिक्षकों के संभाग से बाहर दूसरे जिलों में आवासीय प्रशिक्षण कराए जाने का राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने विरोध करने का निर्णय लिया है। इसके प्रथम चरण में शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों एवं तहसीलों पर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार के माध्यम से शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जिलामंत्री अविनाश अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष विशालगिरि ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर वताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण, गैर आवासीय होने चाहिए।

बाड़ी. संस्कृत बचाओ अभियान के तहत हवन करते शिक्षक।

संस्कृत विभाग शिक्षा द्वारा नियमों में किए गए बदलाव के विरोध में उतरे जिलेभर के शिक्षक, सदबुद्धि के लिए हवन किया गया

बाड़ी. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के बैनर तले कार्यरत संस्कृत बचाओ संघर्ष संघर्ष समिति से जुड़े शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश उपसभा अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में संस्कृत शिक्षा विभाग के नियमों में किए गए बदलाव मार्च 2018 के विरोध में एवं संस्कृत विषय से भिन्न विषय वालों के लिए समान कैडर बनाकर समयबद्ध पदोन्नति करने के पक्ष में तथा ग्रीष्मावकाश में आयोजित होने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण गैर आवासीय करने एवं विद्यालयों का समय पूर्व की भांति करने को लेकर राज. उच्च प्राथमिक विद्यालय गुमट बाड़ी स्थित हनुमान मन्दिर में आचार्य रमेश शास्त्री द्वारा सरकार की सद्बुद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपसभा अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने कहा की वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में कई अच्छे निर्णय किए जिनमें रुकी हुई पदोन्नति करना एवं काउंसलिंग द्वारा पदस्थापन करना आदि संगठन एवं शिक्षकों द्वारा समय-समय पर प्रशंसा की गई। संस्कृत शिक्षा विभाग में सरकार द्वारा हाल ही में जो नियमों में बदलाव किया है। उससे संस्कृत शिक्षा के अस्तित्व को ही खतरा पैदा हो गया है तथा इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को जबरदस्ती आवासीय प्रशिक्षण के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि आवासीय प्रशिक्षण का कोई औचित्य इसलिए नहीं है कि प्रशिक्षण के मॉड्यूल के अनुसार 5.30 बजे के बाद प्रशिक्षण में कोई विशेष गतिविधि नहीं होती है, सिवाय भोजन करने के। इस अवसर पर सह संयोजक उमाशंकर शर्मा, सुरेश तिवारी, रमेश चंद शर्मा, अयूब खान, रामनिवास मीणा, राम भरत मीणा, शिवकुमार पचौरी, संतोष शर्मा, मीना शर्मा, राखी मीणा, स्वयं प्रभा शर्मा, संजीव शर्मा, राकेश शर्मा, नीलमणि शर्मा, उमाकांत शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, राजवीर, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश, नरेंद्र परमार, अब्दुल अजीज आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...