पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरटेक करते जीप पलटी, 9 लोग घायल

ओवरटेक करते जीप पलटी, 9 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बाहेड़ा | छोटीसादड़ी-निम्बाहेड़ा मार्ग पर रविवार को दोपहर 3.30 बजे जीप दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसमें सवार 6 महिला व दो पुरुष सहित एक बच्ची को भी चोटें आई। घायलों को 108 व टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से निम्बाहेड़ा अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल चालक बाड़ी निवासी गोपाल पुत्र नानुराम कुमावत को उदयपुर रैफर किया गया।

गुडाखेड़ा गांव के जटिया परिवार के 9 सदस्य मध्यप्रदेश के नीमच जिले के हरिपुरा में शोक संतप्त रिश्तेदार के यहां बैठक पर गए थे। पुन: अपने गांव लौटते समय छोटीसादड़ी-निम्बाहेड़ा मार्ग स्थित नरसाखेड़ी के पास जीप के आगे जा रहे ट्रेलर को जीप चालक द्वारा ओवर टेक करने के दौरान जीप के असंतुलित हो गई। इससे जीप सड़क छोड़ते हुए 3-4 पलटी खाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक गोपाल के सीर पर गंभीर चोट आई। जीप में गुडाखेड़ा निवासी रमली प|ी स्व. शंकर, मुन्ना बाई प|ी स्व. देवचंद, इन्द्राबाई प|ी रमेश, प्रेम बाई प|ी बंशीलाल, कला बाई प|ी खेमराज, मंजु प|ी उदल व उसकी दो वर्षीय पुत्री जीया सहित डाडमचंद पुत्र गमेर, गोपाल पुत्र लाभचंद को चोट लगी। सदर थाना के बाड़ी चौकी प्रभारी एएसआई देवीलाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल छोटीसादड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में होने से वहां के थानाधिकारी को घटना से अवगत कराया।

निगेटिव न्यूज

वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी हैं

खबरें और भी हैं...