बाड़ी | बाड़ी थाना क्षेत्र के गुमट रोड पर अनाज की दुकान से घर लौट रहे व्यापारी से लूटपाट करने और व्यापारी द्वारा इसका विरोध करने पर उसे लाठी एवं सरियों से घायल करने का मामला सामने आया है। सैपऊ रोड पर अनाज गल्ले की दुकान चलाने वाले व्यापारी अशोक दुकान से घर जा रहा था कि रास्ते में चार-पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे रुपयों छीनने लगे,जब व्यापारी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने व्यापारी पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया जिसमें व्यापारी की सिर सहित शरीर में गंभीर छोटे आयी है घायल व्यापारी को गंभीर अवस्था के चलते धौलपुर रैफर किया गया है।