पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसई नवाब में जलदाय विभाग की दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग बीमार, विभाग मौन

बसई नवाब में जलदाय विभाग की दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग बीमार, विभाग मौन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसई नवाब| कस्बा में जलदाय विभाग की पेयजल सप्लाई रोजाना ही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को सुबह पीने लायक ही पानी मिल पा रहा है और कुछ गली-मौहल्लों में तो नलों का पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। सुबह दो-चार बर्तन पानी के भरपाते है वह भी इतना दूषित व बदबूदार कि पीने का मन ही नहीं करता परन्तु करें तो क्या। जलदाय विभाग की टंकी के दूषित पानी से लोगों को अब उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार की शिकायतें होने लगी है।

जलदाय विभाग के स्थानीय कर्मचारियों सहित कनिष्ठ अभियंता सैंपऊ को भी इस बारे मे कई बार शिकायतें की है परन्तु आज तक एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दूषित पेयजल से निजात नहीं मिल सकी है। जलदाय विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से बातचीत करने पर पता चला कि एक सप्ताह से तीन बोरिंग पम्प सैटों की मोटरें बारी-बारी से फूंक चुकी है, जिन्हें सही कराने में रोजाना मशक्कत करनी पड़ रही है। बसई नवाब क्षेत्र में भूमि का जलस्तर गिर जाने से सरकारी हैडपंप दम तोड़ चुके है। कस्बा सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से खराब पड़े बोरिंग पम्प सेटों सहित अधूरी पड़ी चंबल लिफ्ट परियोजना के निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...