नि:शुल्क नस एवं हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन
बड़कागांव | प्रखंड में हजारीबाग रोड स्थित किसान मेडिकल क्लीनिक में रविवार को किसान मेडिकल हॉल की ओर से प्रोपराइटर डॉ. बालेश्वर महतो के नेतृत्व में हड्डी एवं नस रोग की नि:शुल्क जांच शिविर लगाई गई। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर लोकनाथ महतो ने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए नि:शुल्क रोगों की जांच शिविर लगाना पुण्य का कार्य है। शिविर में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार अभिजीत के द्वारा 200 से अधिक मरीजों की रोगों की जांच नि:शुल्क किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रुप स डॉ श्याम किशोर कांत, डॉ कुमार अभिजीत, प्रवीण कुमार, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के अलावा कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।