पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस प्रशासन ने डीआईजी प्रवीण सिंह के निधन पर जताया शोक

पुलिस प्रशासन ने डीआईजी प्रवीण सिंह के निधन पर जताया शोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़कागांव पुलिस प्रशासन ने डीआईजी प्रवीण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एसडीपीओ कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया। प्रवीण सिंह के निधन पर पुलिस महकमा में मायूसी देखी जा रही है।

शोक सभा को संबोधित करते हुए एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो ने कहा कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मुझे काफी कुछ उनसे सीखने को मिला वे एक जांबाज आईपीएस अधिकारी थे। पूरे झारखंड में उनके कार्य की सराहना होती है। उनके गुजर जाने से पूरे झारखंड पुलिस प्रशासन को बहुत बड़ी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रुप से एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी अकील अहमद, अवर पुलिस निरीक्षक महेंद्र राम, संजय यादव, हवलदार उपेंद्र यादव, कांग्रेस उरांव, सुमित मिंज, धनंजय कुमार, नरेंद्र शर्मा के अलावा कई लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...