हिरण के घायल बच्चे का उपचार करा बचाई जान
बड़कागांव | बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा जंगल से भागकर गांव में घुसे हिरण के गंभीर रूप से घायल बच्चे को रेंजर तरुण कुमार सिंह ने इलाज कराया। घटना सोमवार कि सुबह 8:00 बजे की है। जब पास के गोंदलपुरा जंगल से भागकर एक हिरण का बच्चा गांव में घुस आया। हिरण का बच्चा किसी घर में घुस गया और खिड़की की ओर से भागने का प्रयास किया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। रेंजर गोंदलपूरा गांव पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हिरण के बच्चे को कब्जे में लेकर बड़कागांव वन क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। जहां पर पशु चिकित्सक डॉ जियाउल हक एवं अरविंद कुमार, सहयोगी बालेश्वर करमाली ने इलाज किया।