पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालेदेवरी मंे रुद्र महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा निकली

बालेदेवरी मंे रुद्र महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कर्णपुरा

केरेडारी के बालेदेवरी गांव में गुरुवार को अहले सुबह कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो गया।

अहले सुबह 201 व्रती कलश यात्रा में शामिल होकर लोचर स्थित दो मुहान नदी पहुंच कर बनारस से आए यज्ञाचार्य रविकांत शास्त्री के पूजन व मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भर कर पुन: यज्ञ मंडप बालेदेवरी के लिए प्रस्थान कर गए। यहां प्रवचनकर्ता के रूप में झांसी से साध्वी ज्योति शास्त्री पहुंच गई हैं। यज्ञ में यजमान के रूप में पूजा पर भरतलाल दुबे, सदभामा देवी, कमलनाथ दुबे और जयश्री देवी बैठी हैं। बालेदेवरी दुबे परिवार द्वारा बालेदेवरी गांव में वर्ष 2015 में शिव मंदिर का निर्माण पूरा कर इसी साल यहां पहला यज्ञ किया गया था। ग्रामीण इस बार जोड़ा पुराने के ख्याल से इस अनुष्ठान का आयोजन किए है। कलश यात्रा में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, उप प्रमुख रामस्वरूप ओझा, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव बालेश्वर कुमार, पांडु मुखिया राकेश रंजन दुबे, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि केरेडारी बैजनाथ तिवारी, सुंदर प्रसाद गुप्ता, भोला प्रसाद गुप्ता, झरीलाल महतो, अभिमन्यु गुप्ता, अवधेश दुबे, कोलेश्वर ठाकुर, पंकज दुबे, संजय दुबे, दीपक दुबे, शकुंतला देवी, रेणु कुमारी, मीना देवी, फूलदेव राम, बिनोद राम, अनुज दुबे, मनोज दुबे, राजदीप दुबे, उज्ज्वल दुबे, दशरथ दुबे, राजेन्द्र दुबे, राजू प्रजापति, मछिन्दर दुबे आदि श्रद्धालु शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...