बड़कागांव | बड़कागांव प्रखंड के सरकारी विद्यालय 19 मई तक चालू रहेगा। 20 मई को रविवार की छुट्टी है और 21 मई से से लगातार विद्यालय 10 जून तक छुट्टी रहेगा। यह जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू ने बताया कि पुन: 11 मई से विद्यालय 6:30 बजे खुलेंगे। गर्मी छुट्टी को ध्यान में रखते हुए मई माह की गुरु गोष्ठी 19 मई को प्रखंड स्तर पर रखी गई है। जिसमें पारा शिक्षकों की उपस्थिति विवरणी, रसोइयों की उपस्थिति विवरणी, एसओई आदि जमा करना है। उक्त आशय की जानकारी शमशेर आलम ने दिया।