बड़कागांव | पुंदरी मोड़ के पास 10 दिन पहले आम्रपाली में कार्यरत हाईवा एवं ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर हुई थी। इस दुर्घटना में बड़कागांव विधायक मोहल्ला निवासी आमिर महतो की मौत हो गई थी। समझौते के बाद आम्रपाली के द्वारा मृतक के परिवार को 200000 रुपया मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था। जो अब तक मृतक के परिवार को नहीं मिला है। जिसके कारण आम्रपाली के खिलाफ बड़कागांव के ग्रामीण आक्रोशित हैं। मुआवजा राशि दो चार दिनों में अगर नहीं मिलता है तो कभी भी आम्रपाली के वाहनों का आवागमन को रोक देंगे।