पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक के यदुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, मिठाई बांटकर जश्न मनाया

कर्नाटक के यदुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, मिठाई बांटकर जश्न मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़कागांव | कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में येदुरप्पा के शपथ लेने के बाद बड़कागांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया। इस दौरान जुगनू सिंह ने कहा कि भाजपा दिनोंदिन पूरे देश में परचम लहरा रही है। जिला भाजपा मंत्री रामपति राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों कि विकास पर विशेष ध्यान देती है। हर्ष व्यक्त करने वालों में मुख्य रुप से उमेश दांगी, रवि कुमार ठाकुर, मनीष पांडेय, मनोज कुमार, रामपति राम, अजय कुमार यादव, किशन सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, राजकुमार राणा, अरुण मालाकार, स्वरूप नारायण महतो के अलावा अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...