पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़कागांव की टीम ने गढ़वा में चलाया स्वच्छता अभियान

बड़कागांव की टीम ने गढ़वा में चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़कागांव | बड़कागांव प्रखंड की स्वच्छता टीम ने गढ़वा में 10 दिनों तक स्वच्छता का अलख जगाया। स्वच्छता कार्यक्रम के सफल संचालन को देखते हुए पीएचइडी के एक्जीक्युटिव इंजीनियर ने बड़कागांव की स्वच्छता टीम को पुन: गढ़वा में स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया है। स्वच्छता टीम में बड़कागांव प्रखंड के दो स्वच्छाग्रही महुगाईकला के श्याम कुमार भार्गव व गोंदलपुरा के प्रदीप कुमार, जलसहिया बड़कागांव रेणु कुमारी, कांड़तरी जलसहिया सोनी कुमारी, नापोकला की सावित्री देवी शामिल हैं। टीम ने गढ़वा के डंडई गांव मेें स्वच्छता अभियान चलाया।

खबरें और भी हैं...