पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़कागांव को प्रदूषण मुक्त करना होगा

बड़कागांव को प्रदूषण मुक्त करना होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में बड़कागांव के किसान एवं बुद्धिजीवी लोगों की एक आवश्यक बैठक सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता व संचालन लखिन्द्र महतो ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि आज बड़कागांव एवं इसके इर्द-गिर्द के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण से जनता त्राहिमाम कर रही है। इस क्षेत्र में आए हुए कंपनियों के द्वारा इन लोगों के ऊपर मानसिक प्रताडऩा एवं शारीरिक रूप से अत्याचार किया जा रहा है। इसलिए हम उसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ेंगे। किसानों की गैरमजरूआ जमीन एवं रैयतों को हक और अधिकार दिलाएंगे।

आजादी बचाओ आंदोलन के संयोजक डॉ. मिथिलेश दांगी ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में जब से कंपनी खनन कार्य शुरू किया है तब से सड़क दुर्घटना काफी बढ़ गई है तथा प्रदूषण से लोग बीमारी से पीड़ित हैं। मौके पर सबुर महतो, प्रोफेसर महावीर प्रसाद, पूर्व मुखिया मुरली महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन, मो जाहिद, योगेंद्र महतो, गिरजा महतो, लखन महतो, दर्शन महतो, कृष्णा महतो, कैलाश साहू, हुलास महतो, रामविलास महतो, खेटा महतो, पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ महतो, प्रदीप महतो, प्रमोद मेहता समेत बड़ी संख्या में कृषक एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...