पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादम राजकीय कन्या विद्यालय में स्कूल ड्रेस वितरण

बादम राजकीय कन्या विद्यालय में स्कूल ड्रेस वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़कागांव | प्रखंड के बादम पंचायत में राजकीय कन्या विद्यालय में स्कूल ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बुधन कुमार ने किया। जबकि संचालन किरण ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बादम पंचायत के मुखिया दीपक दास के द्वारा बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि ड्रेस की हमेशा साफ सफाई करते रहना है। वितरण में मुखिया दीपक दास, उपमुखिया मो शुक्रउल्लाह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजा खान, प्रधानाध्यापक बुधन कुमार, खिरोधर ठाकुर, मित्रजीत कुमार दांगी, पूर्णिमा देवी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश राम, उपाध्यक्ष नीलू देवी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...